फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरसा वाले बाबा की मौत पर चंदौली पुलिस ने जारी किया मथुरा एसपी का वीडियो; VIDEO

चंदौली पुलिस ने जनपद में फैल रही अफवाहों को रोकने के लिए मथुरा पुलिस का आधिकारिक वीडियो अपने मीडिया सेल के माध्यम से जारी किया है। यह वीडियो श्लोक कुमार का है, जिसमें उन्होंने चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत के संबंध में पूरी घटना स्पष्ट की है। जनपद मथुरा के थाना कोसी क्षेत्र में 21 मार्च 2026 की रात करीब 3 से 4 बजे के बीच घने कोहरे के दौरान यह हादसा हुआ। बाबा ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया था, तभी पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।पुलिस के अनुसार, जिस कंटेनर को रोका गया था उसमें किराना सामान मिला, जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक में तार लदा हुआ था। ट्रक चालक व परिचालक अलवर के निवासी हैं। हादसे में ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ और चालक घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है।एसपी मथुरा ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में गोतस्करी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। वहीं घटना के बाद कुछ लोगों द्वारा थाना छाता क्षेत्र में जाम लगाकर पथराव किया गया, जिसे पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर समाप्त कराया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में आदित्य लांग्हे ने बताया कि अफवाहों से लोगों में भ्रम की स्थिति न बने और शांति व्यवस्था कायम रहे, इसलिए यह वीडियो चंदौली पुलिस के मीडिया सेल से भी साझा किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें