फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर मकान से टकराई कार, बाल-बाल बचा सो रहा परिवार; VIDEO

मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कटेसर गांव में मंगलवार की देर रात्रि टेंट सिटी मार्ग पर नशे में धुत वाहन चालक ने अनियंत्रित कार से सड़क के किनारे बने मकान में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया वहीं मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान घर में सो रहे लोग बाल-बाल बच गये। घर के बाहर लोहे की चारपाई पर सो रहे राजेंद्र सोनकर को मामलूी चोट लग गई। टक्कर की आवाज सुनकर परिवार के लोग डर से सहम गए। परिजनों ने जलीलपुर पुलिस को सूचित करते हुए कार चालक को पकड़कर चौकी ले आये। उसके बाद कार चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोहनिया निवासी दिलीप सिंह वर्षो से कोदोपुर में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते है। वहीं चंदौली भगतूआ स्थित एक कॉलेज में शिक्षक का कार्य करते है। उनके पास कार है जिससे वे आते जाते है। मंगलवार को दिलीप सिंह कॉलेज से वापस घर आते समय नशे में घुत रहे। कार जैसे ही टेंट सिटी जाने वाले मार्ग पर पहुंची थी कि तभी कार अनियंत्रित होकर कटेसर स्थित सड़क किनारे मकान के बाहर सो रहे राजेन्द्र सोनकर के लोहे के चारपाई से टकराते हुए मकान में टकरा गई। संयोग अच्छा रहा कि कार का एयरबैग खुल गया जिससे वाहन चालक दिलीप बाल बाल बच गया। वहीं टक्कर होने के बाद घर के बाहर सो रहे राजेंद्र को हल्की-फुल्की छोटे आई। वहीं टक्कर इतना तेज था कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और मकान की दीवार क्रेक हो गया। घर मे सो रहे लोग बाल बाल बचे। टक्कर की आवाज सुनकर परिवार के लोग डर से सहम गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें