चंदौली में मुगलसराय पुलिस और एसटीएफ ने कटरिया अंडरपास के पास घेराबंदी कर ट्रक से 501.380 किलोग्राम गांजा बरामद किया। उड़ीसा से पूर्वांचल लाई जा रही खेप को लोहे के एंगल और मसालों के बीच छिपाया गया था। 20 बोरियों में भरे गांजे की कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।