फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानापुर मंडल की संसदीय समिति में गूंजी चंदौली की आवाज, यात्री सुविधाओं पर जोर; VIDEO

दानापुर रेल मंडल की संसदीय समिति की बैठक में चंदौली संसदीय क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न रेल समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। सांसद वीरेंद्र सिंह के प्रतिनिधि के रूप में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव ने बैठक में भाग लेते हुए क्षेत्र के स्टेशनों और रेल यात्रियों से संबंधित मुद्दों के समाधान की मांग की। बैठक में कुल आठ सांसदों ने हिस्सा लिया। सांसद प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि चंदौली क्षेत्र के यात्रियों को अब भी कई बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भोजपुर गांव के समीप निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का कार्य धीमी गति से चलने का मुद्दा उठाते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। साथ ही बहोरा रेलवे स्टेशन पर नया आरओबी बनाए जाने की आवश्यकता बताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें