फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुप्पी तोड़ें...खुलकर बोलें, पुलिस आपकी मित्र है; VIDEO

अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को सदलपुरा स्थित छत्रधारी महाविद्यालय में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को सुरक्षा, जागरूकता और जिम्मेदारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस आपकी मित्र है, किसी भी समस्या में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपने घर में पिता, भाई या अन्य बाइक चलाने वालों को हेलमेट पहनकर ही घर से निकलने की सलाह दें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं अधिकतर लापरवाही के कारण होती हैं, इसलिए परिवार के हर सदस्य को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। साइबर सेल के एसआई कृपेंद्र प्रताप सिंह ने मोबाइल और ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मोबाइल में सिम लॉक अनिवार्य रूप से लगाएं और किसी भी अज्ञात लिंक, नोटिफिकेशन या एपीके फाइल को न खोलें। उन्होंने स्पष्ट किया कि “पुलिस की कार्यप्रणाली में डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई शब्द नहीं है। ऐसा कहने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से ठगी करने का प्रयास कर रहा होता है।”

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें