असामाजिक तत्वों ने बीती रात नौका में आग लगा दी। नौका व उसमें रखी मछली मारने वाली जाल जलकर राख हो गई। बलुआ निवासी सत्येंद्र निषाद ने बताया कि प्रतिदिन की भांति नौका से मछली मारकर शाम को उने गंगा किनारे बांध रखा था। आधी रात अज्ञात लोगों ने नौका में आग लगाकर बीच धारा में बहा दिया। जब थोड़ी देर बाद घाट पर कुछ लोग पहुंचे, तो नौका जल रही थी। लोगों ने सत्येंद्र को सूचना दी, किसी तरह सहयोगी निषाद मित्रों की मदद से नौका को किनारे लाया गया। देखते-देखते निषादों की भीड़ लग गई। सत्येंद्र चार भाई और एक बूढ़ी माता हैं। वह मछली मारकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। अब उसके समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। सत्येंद्र निषाद ने 112 नंबर को सूचना दी। पुलिस छानबीन में जुट गई है। बलुआ प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है।जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।