फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने बुजुर्ग महिलाओं से कराया हनुमान पुर में सड़क का लोकार्पण, VIDEO

चंदौली जिले के मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने अपने विधानसभा के नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 हनुमान पुर में विधायक विकास निधि से 8 लाख 35 हजार की सड़क का लोकार्पण स्थानीय बुजुर्ग महिलाओं के हाथों शुक्रवार को करवाया। विधायक रमेश जायसवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की गति रुकने नहीं दूंगा, मैं शासन स्तर पर विकास के लिए पूरी ताकत झोंक दूंगा। उन्होंने कहा कि हनुमान पुर की जनता के लिए यह सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बहुत ही लाभ होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें