फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगढ़ के झरनों में उमड़ा प्रकृति का सौंदर्य और रोमांच का सैलाब, VIDEO

काशी वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत कैमूर पर्वत श्रृंखला में बसे नौगढ़ क्षेत्र में इन दिनों प्रकृति और रोमांच का अद्भुत संगम देखा जा रहा है। राजदरी और देवदरी जैसे पारंपरिक जलप्रपातों के साथ-साथ अब औरवाटाड़ (बड़ी दरी) और छानपाथर जैसे झरनों की भी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। बड़ी दरी के नाम से प्रसिद्ध औरवाटाड़ जलप्रपात नौगढ़ बांध से उत्पन्न जलधारा के कारण बना है। घने वन क्षेत्र के मध्य स्थित यह स्थल न केवल पर्यटकों के लिए मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करता है, बल्कि एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी आदर्श स्थल बन चुका है। यहां जिपलाइनिंग, रॉक क्लाइंबिंग, और बच्चों के लिए विशेष मनोरंजन पार्क जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।वन विभाग और संयुक्त वन समिति द्वारा यह क्षेत्र व्यवस्थित रूप से विकसित किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें