सपा की एक महिला नेता ने बहादुरपुर के पूर्व प्रधान व सपा कार्यकर्ता वीरेंद्र यादव पर गला दबाकर हत्या का प्रयास करने और छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं, वीरेंद्र यादव ने इन आरोपों को निराधार बताया। कहा कि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट हुई, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। देर शाम पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।