फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में एसोसिएशन ने निकाला रन फॉर आंबेडकर, VIDEO

आधुनिक भारत में एक अप्रैल ऐतिहासिक दिन है। आज के दिन ही बाबा साहेब के शोध कार्य प्राब्लम ऑफ रुपीज के आधार पर वर्ष 1935 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई। ये बातें अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की ओर से आयोजित रन फॉर आंबेडकर के मौके पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुद्धमित्र मुसाफिर ने कही। इसके पूर्व अतिथि के रूप में बुद्धमित्र मुसाफिर, नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने पीडीडीयू नगर के दामोदरदास पोखरा से हरी झंडी दिखाकर रन फॉर आंबेडकर की शुरूआत की। जुलूस नगर भ्रमण करते हुए चकिया तिराहे पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस मौके पर बुद्ध मित्र मुसाफिर ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर महामानव थे। उन्होंने देश और समाज के लिए जो कार्य किया उससे देश बाहर भी उनकी ख्याति फैली। कहा कि आज के दिन को आंबेडकर माह के प्रथम दिन के रूप में बनाया जाना बहुत ही उचित कदम है। दुनिया में बाबा साहब ही एक मात्र महापुरुष हैं जिनकी जयंती लगभग पूरे अप्रैल माह मनाई जाती है। विशिष्ट अतिथि एसोशिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार प्रबुद्ध ने कहा कि बाबा साहब को एक वर्ग विशेष के लिए कार्य करने वाले व्यक्तित्व के रूप में बताना उनके विद्वत्ता एवं उनके कार्यों को छोटा करना है। बाबा साहब वंचित वर्गों के साथ ही महिलाओं, कर्मचारियों के लिए भी विशेष कार्य किया। देश की एकता, अखंडता के लिए जीवन भर प्रयासरत रहे। जुलूस में डॉ. रवि, विनोद, महेंद्र, संजीत भारती, डॉ. चंद्रभानु, राजू राव आंबेडकर, मदन मुरारी, राम सुभाष, मनोज, जय प्रकाश, प्रभु नारायण, हरिओम, शशि, अरविंद, सुनीता गौतम, तारा राज, विजया कुमारी, राम बिलास, कवींद्र, रामकृत, गुडलक, लखन, धर्मेंद्र प्रधान, आनंद , श्यामलाल आदि शामिल रहे। जुलूस का नेतृत्व महेंद्र ने की। वहीं सभा की अध्यक्षता दिनेश चंद्रा ने जबकि संचालन सुरेश अकेला ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें