फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा कृष्ण मंदिर से अष्टधातु की प्राचीन प्रतिमा चोरी; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Jan 2026 10:31 PM IST

चहनिया क्षेत्र के रमौली सुरतापुर गांव में चोरों ने मंदिर से रविवार की रात राधा कृष्ण की अष्टधातु की प्रतिमा चुरा ली। सुबह चोरी की खबर ग्रामीणों को मिली तो खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। चोरी की इस घटना से इलाके में खलबली है। सोमवार की सुबह मंदिर के पुजारी मंदिर गौरी शंकर मिश्र ने गर्भगृह का दरवाजा खोला तो राधा कृष्ण की मूर्ति गायब देख कर भौचक रह गए। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। वहीं सूचना पर मोहरगंज पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल की। दोपहर होते होते मंदिर पर लोगों की भीड़ हो गई। ग्रामीणों के अनुसार रमौली सुरतापुर गांव का यह राधा कृष्ण मंदिर लगभग 400 साल पुराना है। यह पहली बार नहीं है जब मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। इससे पहले 2015 में भी भगवान श्रीकृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई थी। उसका आज तक पता नहीं चल पाया। कुछ दिन पहले भी मंदिर से एक घंटा गायब हो गया था।मंदिर से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती, जिससे चोरों और अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही चोरी का खुलासा नहीं करता है, तो वे धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि पुजारी गौरीशंकर मिश्रा की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है ओर चोरी की घटना की जांच की जा रही है।जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें