पीडीडीयू नगर के रविनगर में मृतक रोहिताश पाल के परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने व्यापारियों के साथ पुलिस के व्यवहार पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि अपराधियों के साथ खड़ी हो गई है पुलिस। दरअसल रोहिताश पाल की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने दुकानों को बंद रखने का आह्वान किया था। इस दौरान व्यापारियों और मुगलसराय कोतवाली के इस्पेक्टर क्राइम चंद्रकेश शर्मा और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। शुक्रवार को परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बात करने के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि व्यापारी समाज को डांट रही है पुलिस, ऐसा लग रहा है कि अपराधियों के साथ खड़ी हो गई है। कहा कि दुकान बंद कराने के दौरान पुलिस जो व्यवहार कर रही है वो अत्यंत निंदनीय है। कहा कि भाजपा अपने आप को व्यापारी की पार्टी कहते है लेकिन एक व्यापारी की हत्या हो गई और डीजे बजाकर एकता यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा को कार्यक्रम को स्थगित कर देना चाहिए था।