फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 काटने के बाद लगाए 150 के करीब खजूर के पेड़, उसमें से भी 18 सूख गए; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 12:50 PM IST

पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक बने सिक्स लेन मार्ग के डिवाइडर पर दो माह पहले लगाए गए खजूर के पेड़ों की देखरेख पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार लगाए गए करीब 150 खजूर के पेड़ों में से पानी न मिलने के कारण 18 से अधिक पेड़ सूख चुके हैं, जबकि कई अन्य पेड़ भी मुरझाने लगे हैं। इस मार्ग के निर्माण से पूर्व सड़क चौड़ीकरण के दौरान करीब 500 से अधिक पीपल, नीम, बरगद सहित अन्य छायादार पेड़ों की कटाई की गई थी। उस समय लोक निर्माण विभाग द्वारा यह दावा किया गया था कि कटे हुए पेड़ों के बदले दस गुना अधिक पौधरोपण किया जाएगा। यानी 500 पेड़ों के स्थान पर करीब 5000 पेड़ लगाए जाने थे। हालांकि, सिक्स लेन निर्माण पूरा होने के बाद इस दावे पर अमल होता नहीं दिख रहा है। 5000 पौधे लगाने की बजाय डिवाइडर पर मात्र 150 से अधिक खजूर के पेड़ लगाए गए। इनमें भी शुरुआत में कुछ दिन तक पानी दिया गया, लेकिन बाद में सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने से कई पेड़ सूख गए। दो महीने के भीतर ही 18 से अधिक खजूर के पेड़ों का सूख जाना विभागीय लापरवाही को उजागर करता है। सिक्स लेन के डिवाइडर पर लगाए गए जो पेड़ सूख गए हैं उनकी जगह दूसरे पेड़ लगाए जाएंगे।-राजेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें