फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल नुकसान सत्यापन में लापरवाही करने वाले लेखपालों पर होगी कार्रवाई, VIDEO

डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने मंगलवार को किसान दिवस की बैठक में फसल नुकसान सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले लेखपालों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में पिछली बार उठाए गए मुद्दों की समीक्षा की गई। डीएम ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को चेताया कि विभागीय स्तर पर निस्तारण योग्य समस्याओं को टाला न जाए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी शिकायतें मेरे स्तर तक नहीं आनी चाहिए, संबंधित विभाग स्वयं प्राथमिकता पर उनका निष्पादन करें। केवल बड़ी और जटिल समस्याएं ही संज्ञान में लाई जाएं। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सुचारू रूप से दिलाने के लिए जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण पूरा न होने से कई किसान लाभ से वंचित रह जाते हैं। बैठक के दौरान डिप्टी आरएमओ की उपस्थिति न रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें