फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में भाजपा नेता के भाई को गोली मारने का आरोपी गंभीर, ग्रामीणों की पिटाई से हुआ घायल

प्रगति चंद Updated Sat, 05 Jul 2025 04:37 PM IST

चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के तिलोरी गांव निवासी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप मौर्या के भाई की गोली मार कर शनिवार को एक व्यक्ति ने हत्या कर दी। उसे ग्रामीणों ने पड़कर मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल अवस्था में उपचार के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। तिलौरी गांव निवासी प्रकाश जायसवाल 48 ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. प्रदीप मौर्या के भाई को गोली मार दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पड़कर पीट दिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि घायल अवस्था में एक व्यक्ति को पुलिस ले आई थी। जिसका इलाज किया गया है और उसकी हालत ठीक होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें