फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार;video

अभिनव कुमार Updated Tue, 18 Aug 2026 01:09 PM IST

चंदौली जिले में एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17 लाख 22 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में अलीनगर पुलिस ने आरोपी चंद्रबहादुर मौर्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पद दिलाने का झांसा देकर महिला से रकम ली थी। पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव निवासी रीता चिरई ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि भदोही जिले के पिपरी गांव निवासी चंद्रबहादुर मौर्य ने एमएलसी पद दिलाने के नाम पर उनसे कुल 17 लाख 22 हजार रुपये लिए। बाद में जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने रीता चिरई की तहरीर के आधार पर सात दिसंबर 2025 को अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में बीएनएस की संबंधित धाराओं में धोखाधड़ी, गबन, गाली-गलौज, धमकी समेत अन्य आरोप लगाए गए थे। पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें