फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में आईं 30 शिकायतें, तीन का मौके पर निस्तारण;VIDEO

अभिनव कुमार Updated Mon, 17 Aug 2026 05:06 PM IST

चंदौली जिले में सदर तहसील परिसर में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास और भूमि विवाद से संबंधित कुल 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 27 शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के समाधान के लिए मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें और तथ्यों के आधार पर स्थायी समाधान सुनिश्चित करें, ताकि फरियादियों को बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस से संबंधित मामलों, विशेषकर भूमि विवाद और आपसी रंजिश से जुड़े प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाए। समाधान दिवस में तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस समेत तहसील प्रशासन और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें