फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में 80 शिकायतें दर्ज, 9 का निस्तारण; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 20 Dec 2025 09:08 PM IST

आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को पीडीडीयू नगर तहसील सभागार में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने संयुक्त रूप से की। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 80 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से नाै मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन कर ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाए। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की नियमित गुणवत्ता जांच कराने के निर्देश भी दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें