चंदौली में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग और चंदासी कोयला मंडी सहित अन्य मार्गों पर सड़क के किनारे गलत ढंग से पार्क किए गए भारी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान नो पार्किंग में 235 वाहनों के विरूद्ध चालान, 02 वाहनों को सीज किया गया । वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले कुल 135, प्रेशर हार्न का प्रयोग करने वाले 37 वाहन सहित कुल 535 वाहनों का चालान किया गया। यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि इन वाहनों पर 11.60 लाख 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।