फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से दो के मामले में, चालक पर प्राथमिकी दर्ज, वाहन सीज; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Tue, 26 May 2026 02:59 PM IST

बलुआ थाना के गुरेरा गांव के पास शनिवार की रात दर्दनाक हादसे में चचेरे भाईयों की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। यही नहीं पुलिस ने वाहन भी सीज कर दिया है। हादसे के बाद फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। क्षेत्र के फूलपुर निवासी श्रीराम राम (48) और राम किशुन राम (47) शनिवार की देर शाम चहनिया बाजार से तिरपाल खरीदकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरेरा के पास हाइवे पर मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार श्रीराम और रामकिशुन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति शांत कराई। देर रात बलुआ पुलिस ने हृदयपुर निवासी चालक रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए ट्रैक्टर को सीज कर दिया। दूसरी तरफ घटना के बाद फूलपुर गांव में एक साथ दो लोगों की मौत से मातम पसरा है। परिजनों का हाल बेहाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। इस संंबंध में बलुआ थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मौत के मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें