चकिया ब्लॉक मुख्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 27 वर-वधुओं ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ नव दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। विद्वान ब्राह्मण विजयानंद द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य मौजूद रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव, खंड विकास अधिकारी अनिल राय, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह डॉक्टर प्रदीप मौर्या दीपक पासवान मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सिकंदरपुर प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रधान संघ अध्यक्ष रामलाल यादव, मैनपुर प्रधान ज्ञान प्रकाश गुप्ता, आशीष पाठक, एडीओ पंचायत नारायण दत्त तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।