रंगों के त्योहार से पूर्व जिले में होली मिलन समारोह का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को नगर के पुलिस लाइन स्थित भुक्कड़-नुक्कड़ रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में युवा व्यापारियों ने एक-दूसरे को रंग एवं गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। युवा व्यापारी आकाश गर्ग व नमन गर्ग ने होली मिलन समारोह का आयोजन करते हुए कहा कि होली बुराई छोड़ अच्छाई ग्रहण करने का त्योहार है। समारोह में युवा व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर बुजुर्गो का आर्शीवाद लिया।