फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, जांच जारी

बुलंदशहर में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे पर महिला का शव लटका मिला। मृतका के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर महिला को मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। थाना मामला खुर्जा नगर क्षेत्र के झमका गांव का बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। करीब 10 साल पहले झमका गांव निवासी रमेश के साथ मृतका सुशीला की शादी हुई थी। पुलिस ने मायके वालों की तहरीर के आधार पर मृतका के पति रमेश को हिरासत में लिया है और जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें