उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बांसुरी में दिनदहाड़े 16 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। घटना को अंजाम देकर दोनों हमलावर फरार हो गए। गोली लगने से घायल किशोर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। घटनास्थल पर एसएसपी बुलंदशहर, सीओ अनूपशहर सहित भारी फोर्स मौजूद है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्यारों को पकड़ने के लिए एसएसपी ने टीम गठित कर दी है।