लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 07:30 बजे आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बेटे फरहान की कार कछियानी खेड़ा मंदिर के सामने खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में फरहान को मामूली चोटें आईं हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया है।