खुर्जा स्थित जैनिथ पब्लिक स्कूल में बुधवार को प्रतिभा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी बच्चे पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्राप्त कर खुशी से झूम उठे। वहीं छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक राहुल राठी, नीलम राठी और प्रधानाचार्या गीता डैंग ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गान तथा शिक्षा के विषय पर नाटक प्रस्तुत किया।