फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के औरंगाबाद में 360 सिलिंडर लेने पहुंचे एक हजार से अधिक उपभोक्ता

बुलंदशहर के औरंगाबाद की एकमात्र एचपी गैस गोदाम पर चौथे दिन केवल 360 सिलिंडर की एक गाड़ी आने की सूचना मिलते ही एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं का हुजूम गैस गोदाम पर उमड़ पड़ा। काफी हंगामे के बाद सैकड़ों उपभोक्ता घंटों लाइन में लगकर सिलिंडर बगैर मिले ही मायूस होकर घरों को लौट आए।इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। गोदाम पर गैस आने की सूचना पर मंगलवार सुबह आठ बजे से ही उपभोक्ताओं की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। एजेंसी कर्मचारियों और पुलिस के पहुंचने से पहले ही उपभोक्ता खुद ही लाइन लगाकर खड़े हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें