बुलंदशहर के खानपुर नगर की नई बस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। दो साल पहले समरीन (22) की इरशाद से शादी हुई थी। मायके वालों ने पति पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच-पड़ताल की। आत्महत्या या हत्या पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना खानपुर क्षेत्र के मोहल्ला अहेरियान नई बस्ती की घटना है।