फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने गंगावली नहर में लगाई छलांग

बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से नहर में छलांग लगा दी। वह शराब के नशे में था और किसी बात को लेकर नाराज था। युवक की पहचान प्रदीप शर्मा के रूप में हुई है। वह अपनी बहन की ससुराल सुरजावली से अपने गांव लौट रहा था। नहर में कूदने की सूचना पाकर पहासू थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम नहर में चारों तरफ युवक की तलाश कर रही है। घटना के दो घंटे बीत जाने के बाद भी प्रदीप शर्मा का कोई पता नहीं चल सका है। यह घटना पहासू थाना क्षेत्र के गंगावली पुल की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें