यूपी के खुर्जा नगर में संपत्ति विवाद के चलते एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात उस समय हुई जब मृतक अपने पॉटरी व्यवसाय में काम कर रहा था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) समेत पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।