बुलंदशहर की खानपुर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस ने स्कूल पहुंचकर ट्रैक्टर ट्रॉली के कारण स्कूल में फंसे बच्चों को घर तक पहुंचाया। ट्रैक्टर ट्रॉली खराब होने के चलते स्कूल का रास्ता पूरी तरह ब्लॉक हो गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और अन्य माध्यमों से बच्चों को गंतव्य तक पहुंचाया। पुलिस के सरहानीय कदम से नौनिहाल मुस्कुरा गए। शिक्षक और उनके अभिभावकों के चेहरे खिल गए।