फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में गद्दे बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, सभी लोग सुरक्षित

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर कट के पास स्थित लिब्रा इंटरनेशनल फैक्टरी में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। फैक्टरी में काम करने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़े। घटना के समय करीब 80 लोग फैक्टरी के अंदर कार्य कर रहे थे। सूचना पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई थीं। एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए आग बुझाने के प्रयासों की भी जानकारी ली। फैक्टरी दिल्ली निवासी शख्स की बताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें