फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो गुटों में दो लोगों की हत्या

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली इलाके के गांव निजामपुर में लेनदेन के विवाद में मंगलवार रात दो पक्षों में फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव किया गया। करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग होती रही। फायरिंग से आसपास भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल। वहीं, फायरिंग में एक पक्ष के सोनू 40 वर्ष व दूसरे पक्ष के अजब सिंह को गोली लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल के अलावा पीएसी बल भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें