गर्मी के प्रकोप के साथ जनपद में आग लगने की दुर्घटनाएं भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। वहीं, अब शनिवार दोपहर को शिकारपुर बाईपास चीलघर तिराहे के निकट स्थित एक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। जिससे वहां रखा लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।