बुलंदशहर में जर्जर बिजली लाइन का तार टूटकर किसान के ऊपर गिरने से मौत हो गई। किसान पशुओं के लिए चारा काटने खेत गया था। मृतक के परिजनों ने विद्युत विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। चोला थाना इलाके के गांव सिखेड़ा में खेत का मामला है।