बुलंदशहर में शादी समारोह से लौट रहे परिवार के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। कल शादी समारोह में दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद मारपीट हुई थी। आज फिर उसी झगड़े को लेकर मारपीट हुई है। वहीं लूट की घटना से पुलिस ने इनकार कर दिया है। परिजनों ने सोने की चेन और कुंडल लूटने का आरोप लगाया था। मारपीट में एक युवक गंभीर घायल भी हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वसीम को सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की लिखित शिकायत के बाद जांच पड़ताल में पुलिस जुटी है। थाना अरनिया क्षेत्र के गांव बलराऊ के निकट का मामला।