बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना पुलिस की आबिद नाम के बदमाश से मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से ग्राम एतमाद सराय निवासी शातिर आबिद घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से हापुड़ से चोरी की गई बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश पर विभिन्न थानों में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। शातिर के दो साथी साजिद व चांद मुठभेड़ के दौरान फरार हो गए। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है।