हापुड़ के ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर बुधवार की सुबह बढ़ने के कारण खादर क्षेत्र की सड़कों पर जलभराव हो गया। इस कारण कई गांवों के लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक दिक्कत जंगल से पशुओं का चारा लाने में ग्रामीणों को हो रही है। पानी भरने से ग्रामीणों की फसल भी बर्बाद हो रही है। उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद गढ़ खादर क्षेत्र की बेचैनी और बढ़ गई है। जल्दी ही यहां पानी का जलस्तर और बढ़ने से लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन पुलिस की टीम मुस्तैद हो गई है।