फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में हादसा: मिट्टी के ढेर से टकराकर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा हायर सेंटर रेफर

बुलंदशहर में एक तेज रफ्तार वैगनआर कार मिट्टी के ढेर से टकराकर पलट गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव भरना रोड पर हुआ। चालक का नियंत्रण बिगड़ने से कार सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से टकराई। डॉक्टरों ने कावरा निवासी नदीम खान (30) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भराना निवासी अनुज खटाना (28) को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें