सिकंदराबाद पुलिस ने शटर तोड़ गिरोह के 4 शातिर कासगंज निवासी आशीष, अभिषेक, सूरज, प्रशांत को गिरफ्तार किया है। कार में सवार होकर यह बदमाश शहर दर शहर घूमकर रात में बंद दुकानों और मकान का अपना निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बुलंदशहर की 5 और मेरठ की 2 घटनाओं का हुआ खुलासा। इनके कब्ज़े से एक तमंचा, एक ज़िन्दा कारतूस और दो चाकू, 8 बैटरी, ताले व शटर तोड़ने के उपकरण, 5 हज़ार की नक़दी, स्विफ्ट कार बरामद की है।