बुलंदशहर के सिकंदराबाद में करप्शन फ्री इंडिया संगठन का अनूठा प्रदर्शन। गले में गंदे पानी की बॉटल्स टांगकर तहसील सिकंदराबाद पहुंचे प्रदर्शनकारी। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम दीपक पाल को भी उपहार में पानी की बोतल भेंट की। औद्योगिक क्षेत्र में दूषित पानी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने पहुंचे कार्यकर्ता। नालों में गंदे पानी पर रोक और सरकारी नलों के पानी की जांच की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों द्वारा मुख्यमंत्री और उपजिलाधिकारी के नाम सौंपा गया ज्ञापन। सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। जल-वायु प्रदूषण के ख़िलाफ़ करप्शन फ्री इंडिया के बैनर तले किया गया प्रदर्शन।