बुलंदशहर जिले के 110 परीक्षा केंद्राें पर शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा नकलविहीन संपन्न हो गई। 2017 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल अंग्रेजी का पेपर छोड़ दिया। परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थी खुश दिखाई दिए। जबकि इंटरमीडिएट के कंप्यूटर, शस्य विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान व कृषि अर्थशास्त्र में 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों और सचल दलों ने निरीक्षण किया।