खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने बुधवार को बुलंदशहर के खुर्जा के डावर गांव में दो फैक्टरी में मिल्क पाउडर और पामोलीन तेल मिलाकर पनीर बनाते हुए पकड़ा। विभाग की ओर से एक जगह से 12 क्विंटल और दूसरी जगह से 1.25 क्विंटल पनीर को नष्ट कराया गया। दोनों जगह से नौ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।