फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: दूषित पानी को गांवों में प्रवाहित करने का विरोध, कांग्रेस नेताओं के साथ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 04 May 2026 05:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

बदायूं के उझानी नगर पालिका के दूषित पानी को ग्राम नरुउ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से प्रवाहित करने की योजना के विरोध में सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि दूषित पानी को गांवों में न प्रवाहित किया जाए और एसटीपी परियोजना को जल्द लागू किया जाए।

ओमकार सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रशासन दूषित पानी को इन गांवों में पुनः प्रवाहित नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि बदायूं प्रशासन ने उच्च न्यायालय में जवाब दाखिल किया था कि दूषित पानी की समस्या के समाधान के लिए कार्य योजना बनाकर सरकार को भेजी गई है। इस योजना के तहत उझानी नगर पालिका का दूषित पानी सीधा भैंसोर नदी में प्रवाहित होगा और बजट आवंटित होने के बाद इसे लागू किया जाएगा। 

पहले दूषित पानी के कारण नरुउ गांव के हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं रहा था। जल निगम अधिकारियों ने नालों को प्रतिबंधित किया था और गांव में 40 फीसदी लोग पीलिया से ग्रस्त थे। कई बच्चे और पशु दूषित पानी से मर गए थे। ग्रामीणों और कांग्रेसियों ने 25 अगस्त 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक 103 दिन तक धरना प्रदर्शन किया था। इस मौके पर मुन्नालाल सागर, सुरेश सिंह राठौर, रजनी सिंह, सुनीता सिंह और गौरव सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें