फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में पुलिस लाइन के मैदान पर योग शिविर शुरू, पुलिसकर्मियों ने किए योगासन

बदायूं में पुलिस लाइन के मैदान पर योग शिविर के तृतीय दिवस का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। योग सेवक सचिन भारद्वाज ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को विभिन्न योगासन कराए। उन्होंने योगासनों के लाभ भी बताए। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय दर्शन है। जो हजारों साल पुराना है, लेकिन आधुनिक समय में योग के शारीरिक पहलुओं को व्यायाम और तनाव प्रबंधन के एक सौम्य रूप में बहुत लोकप्रियता मिली है। आज तो योग पर अनेक शोध हो रहे हैं, जिसमें पाया है कि योग के नियमित अभ्यास से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। योग सेवक सचिन भारद्वाज ने कहा कि नियंत्रित गति और श्वास पर ध्यान केंद्रित करने से शरीर और मन ध्यान के लिए तैयार होते हैं। साथ ही शांत मन की ओर बढ़ने से शांति मिलती है और रोज़मर्रा के तनाव से राहत मिलती है। आरआई इंद्रजीत सिंह ने सदर विधायक का आभार जताया। शिविर में आयुष विभाग के कर्मचारी रमेश त्रिवेदी ने भी योग करवाने में सहयोग दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें