फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यूपी में सातवां स्थान हासिल करने वाले पार्थ वैश्य बनना चाहते हैं समाजसेवी

मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Apr 2024 08:21 PM IST

बदायूं के शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र पार्थ वैश्य ने 500 में 483 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। मूल रूप से मुरादाबाद के गायत्री नगर के रहने वाले पार्थ के पिता विनय कुमार गुप्ता का वर्ष 2017 में निधन हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद पार्थ बदायूं में ननिहाल आ गए। मां सुधारानी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने लगी। परिवार की विषम परिस्थितियों होने के कारण पार्थ ने पूरे मन लगाकर पढ़ाई की। रोजाना आठ घंटे पढ़ाई की। पार्थ ने कहा कि स्कूल और कोचिंग को कभी मिस नहीं किया। जो टेस्ट हुए, उसमें जो कमी रही तो अगले टेस्ट तक उसे कवर किया। प्रत्येक विषय को हर रोज पढ़ा। सोशल मीडिया पर तभी थोड़ा समय दिया जब कोर्स और सभी विषयों की पढ़ाई का लक्ष्य पूरा कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें