फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बदायूं में मौसम का बदला मिजाज, झमाझम बारिश होने से लोगों को मिली राहत

Mukesh Kumar Updated Thu, 11 Jun 2026 04:25 PM IST

बदायूं में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार को राहत मिली। मौसम ने अचानक करवट ली और सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के बाद करीब 9:45 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। जिले में पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह मौसम का रुख बदला और बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इसके बाद हुई बारिश ने पूरे माहौल को सुहाना बना दिया। बारिश के चलते सड़कों पर भीड़ कम दिखाई दी, वहीं बच्चों और युवाओं ने मौसम का आनंद लिया। किसानों के चेहरे भी खिल उठे, क्योंकि बारिश से खेतों में नमी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें