फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली निगम के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, उखाड़ फेंके स्मार्ट मीटर

बदायूं जनपद के जगत ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र पंचायत जखेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने एकत्र होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले सोमवार को भी ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। अपने-अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंक दिए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हो गई है, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि 300 रुपये पर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले को भारी भरकम बिजली बिल थमा दिया जा रहा है। जिससे उनका घर चलाना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पहले लगे पुराने बिजली मीटर से बिल नियंत्रित आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल अनियंत्रित और मनमाने तरीके से बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं, ताकि उन्हें राहत मिल सके। मंगलवार को हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें