बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गांव सिद्धपुर कैथोली निवासी बॉबी (14) पुत्र भूरे कश्यप और सलमान (16) पुत्र झबूरी शनिवार सुबह तालाब में नहाते समय डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद उनके परिवारों में कोहराम मच गया।