बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंगा एक्सप्रेसवे के समीप उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से भिड़ गई। हादसे में विधायक समेत चार लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।